WhatsApp: 8 सितंबर से बंद हो जाएगा.! Android यूजर्स जरूर चेक कर लें अपना डिवाइस

: अगर आप पुराने Android स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने सपोर्ट से जुड़ी न्यूनतम जरूरतों में बदलाव किया है। कंपनी के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और Android 5.1 पर WhatsApp काम नहीं करेगा।

इस बदलाव का असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जिनके स्मार्टफोन Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट नहीं करते हैं। वहीं iPhone यूजर्स के लिए अभी तत्काल कोई बदलाव नहीं होने वाला है। iOS के लिए नया न्यूनतम सपोर्ट 30 नवंबर 2026 से लागू होगा। आइए जानते हैं WhatsApp के नए अपडेट की पूरी जानकारी।

8 सितंबर से Android 6.0 होगा न्यूनतम वर्जन

WhatsApp Help Center पर दी गई जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर से WhatsApp चलाने के लिए Android 6.0 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम जरूरी होगा।

इसका मतलब है कि Android 5.0 और Android 5.1 वाले स्मार्टफोन पर WhatsApp का सपोर्ट खत्म हो जाएगा। अगर किसी पुराने फोन को Android 6.0 या उससे नया अपडेट नहीं मिल सकता, तो उस डिवाइस पर WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखना संभव नहीं होगा। यूजर्स अपने फोन की Settings में जाकर Android वर्जन चेक कर सकते हैं। अगर फोन Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चल रहा है तो इस बदलाव से प्रभावित होने की संभावना नहीं है।

iPhone यूजर्स को कब करना होगा अपडेट?

iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का सपोर्ट फिलहाल जारी रहेगा। कंपनी ने iOS के लिए बदलाव की तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है। इस तारीख से WhatsApp के लिए न्यूनतम जरूरत iOS 15.5 हो जाएगी। यानी जिन iPhone में iOS 15.5 या उससे ऊपर का वर्जन सपोर्ट नहीं करता, उनमें 30 नवंबर के बाद WhatsApp काम करना बंद कर सकता है। इसलिए पुराने iPhone यूजर्स को भी अपने डिवाइस का iOS वर्जन और उपलब्ध सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर चेक कर लेना चाहिए।

WhatsApp का कहना है कि डिवाइस और सॉफ्टवेयर समय के साथ बदलते रहते हैं। इसलिए कंपनी समय-समय पर यह समीक्षा करती है कि किन ऑपरेटिंग सिस्टम और डिवाइस को सपोर्ट जारी रखा जाए। कंपनी के अनुसार, हर साल उन पुराने डिवाइस और सॉफ्टवेयर की पहचान की जाती है जिन्हें बहुत कम लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे डिवाइस में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध नहीं होते या WhatsApp के नए फीचर्स को चलाने के लिए जरूरी क्षमताएं नहीं होतीं। इसी वजह से WhatsApp समय के साथ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद करता रहता है, ताकि नए और सुरक्षित सिस्टम पर बेहतर तरीके से ऐप की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

अगर आपका फोन भी प्रभावित हो रहा है तो क्या करें?

अगर आपका स्मार्टफोन WhatsApp की नई न्यूनतम जरूरत को पूरा नहीं करता है तो कंपनी सपोर्ट बंद होने से पहले आपको इसकी जानकारी दे सकती है। WhatsApp यूजर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड करने के लिए नोटिफिकेशन और रिमाइंडर भी भेज सकता है।

अगर आपके फोन में नया Android या iOS अपडेट उपलब्ध है तो उसे इंस्टॉल किया जा सकता है। लेकिन अगर डिवाइस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट नहीं करता, तो WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए नए या सपोर्टेड डिवाइस पर अपग्रेड करना होगा।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment