Xiaomi 14 Civi पर धमाकेदार ऑफर, ₹15,000 तक की सीधी छूट के साथ मिल रहा प्रीमियम कैमरा फोन

Xiaomi का प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 14 Civi इन दिनों भारी डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। अगर आप शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन वाला स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन को बड़े प्राइस कट के साथ लिस्ट किया गया है।

Xiaomi 14 Civi पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Xiaomi 14 Civi को कंपनी ने 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन फिलहाल इसे Flipkart पर 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर सीधे 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। लॉन्च के बाद यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है। डिस्काउंट के अलावा कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है। अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 2,250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 42,749 रुपये रह जाती है। कुल मिलाकर ग्राहक इस डिवाइस पर करीब 17,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Xiaomi 14 Civi के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 14 Civi में 6.55 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले को स्मूद विजुअल और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 14 आधारित HyperOS पर काम करता है।

बैटरी और कैमरा सेटअप

फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी कम समय में तेजी से चार्ज हो जाती है। फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 14 Civi में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा DSLR जैसी फोटो क्लिक करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment