भर्तृहरि मेले में शाहपुरा जगदंबा सेवा समिति ने किया भंडारे का आयोजन

शाहपुरा न्यूज–  अलवर जिले में भृर्तहरि मेले में टीम जगदम्बा सेवा समिति सामाजिक संगठन शाहपुरा के द्वारा मेले में श्रृद्धालुओं को जलपान की नि: शुल्क व्यवस्था किये। संस्थान के संयोजक कमलेश यादव ने बताया कि समिति द्वारा यह भंडारे का कार्यक्रम 21 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया। भर्तृहरि बाबा के मेले में तीन दिन तक श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं भण्डारे का आयोजन हुआ। इस दौरान मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं खाने का आनंद उठाया। मेले में लोग बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतों के लिए प्रार्थना करते है।

भर्तृहरि एक महान संस्कृत कवि थे। संस्कृत साहित्य के इतिहास में भर्तृहरि एक नितिकार के रूप में प्रसिद्ध है। शाहपुरा से भी हजारों श्रद्धालु बसों के माध्यम से पहुंचे। बाबा के दरबार में रोज लाखों लोग पहुंचे। इस मौके पर जगदंबा सेवा समिति शाहपुरा के संयोजक कमलेश यादव, मुकेश, बनवारी, कैलाश, जयनारायण, बिक्रम, अर्जुन, बाबु लाल, विक्रम, रामसिंह, जगदीश, राजेन्द्र, कृष्ण यादव, राजेन्द्र चौधरी, सतीश योगी, कृष्ण डागर, विनोद यादव, सोजीराम जाट, हिम्मत चौधरी, शंकर, सुरेन्द्र सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment