सड़क निर्माण कार्य के दौरान 45 बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त, गुस्साए लोगों ने राजमार्ग पर लगा दिया जाम

पिछले दो-तीन दिनों से टांटियावा टोल प्लाजा के पास बांदी नदी बस स्टॉप पर सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर काम करने वालों ने गहरा गड्ढा खोद दिया है, जिससे सड़क अबरुद्ध हो गई है. सड़क के बीचो-बीच खुदाई होने और सड़क के बीचों-बीच अवरोध पैदा होने से एक ही दिन में 45 से ज्यादा बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं.

गुस्साए निवासियों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी टोल प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ा। आधे घंटे बाद जाम खुल सका, जब अन्य वाहन चालक जाम से निकलकर हाईवे की ओर बढ़े, लेकिन टोल वसूलने वाले नहीं पहुंचे। क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद भी देर शाम कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वहीं पांच बाइक चालक तो देखते-देखते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए. दौलतपुरा पुलिस अधीक्षक भजनलाल जाटव मौके पर पहुंचे. जहां उसने टोलकर्मियों को बुलाया और खरी-खोटी सुनाई।

 

Leave a Comment