ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
13 जुलाई 2024 । डीग
जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग राजस्थान सरकार एवं प्रभारी मंत्री डीग व भरतपुर श्री सुरेश सिंह रावत दिनांक 14.07.2024, रविवार को दोपहर 2:30 बजे पंचायत समिति सभागार, डीग में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं की त्वरित व समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही वे दोपहर 3:30 बजे डीग जिले के समस्त मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत समिति सभागार, डीग में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत लव कुश वाटिका डीग में वृक्षारोपण करेंगे।
Author: Abhishek Solanki
Views: 199








