[the_ad id="102"]

बीकानेर में बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

आज पूरे देश में संविधान निर्माता और दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। इसी बीच बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के गैरसर गांव में बाबा साहेब की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर चौराहा पर लगी उनकी तस्वीर पर गोबर पोत दिया और पत्थर से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी अशोक कुकणा पुत्र मघाराम कुकणा, निवासी बम्बलू, ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। अशोक ने देर रात गाड़ी रोककर दुर्भावनावश बाबा साहेब की तस्वीर पर गोबर पोता और पत्थर से छेड़छाड़ की कोशिश की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने महज छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अशोक कुकणा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके साथियों की भी तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है। मनोज का उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें मिलें, जिससे वह अपनी राय बना सके। वे डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में लगातार नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाकर अपने लेखन को और प्रभावशाली बना रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत