मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।
पटना में संग्राम: PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता, सड़क पर चला ईंट-पत्थर
पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला अब सड़क पर संघर्ष में बदल गया है। शनिवार को सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दफ्तर के अंदर से उन पर पत्थरबाजी की गई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के लोग जानबूझकर हिंसा भड़का रहे हैं और इस सबके पीछे सरकार की साजिश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो करवा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है और इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आपने मां और प्रधानमंत्री का अपमान किया है। हर भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यालय से हम पर ईंट-पत्थर फेंके गए।”
इसी बीच, बिहार के मंत्री संजय सरावगी ने कांग्रेस पर “गुंडागर्दी” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “ये लोग 2005 वाला जंगलराज वापस लाना चाहते हैं। लेकिन यह NDA का बिहार है और जनता वोट की चोट से जवाब देगी।”
इस झड़प में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। हालात बिगड़ते देख बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश की। फिलहाल स्थिति को काबू करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में 16 दिन से भूख हड़ताल पर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा, अस्पताल में भर्ती; कैदी वार्ड में सशस्त्र गार्ड तैनात
सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर की एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई किताब की झलक; 10 नवंबर को होगी रिलीज
IND vs NZ 1st T20: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; भुवनेश्वर कुमार की वापसी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी, भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड दौरे पर रच सकते हैं इतिहास
अलवर में गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर फरार हुआ आरोपी मथुरा से गिरफ्तार, फेसबुक ID को लेकर हुआ था विवाद
जोधपुर में 9 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ! फायरिंग, रंगदारी और हत्याओं से दहला मारवाड़
Jaipur Cyber Crime: अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 युवक और 2 युवतियां गिरफ्तार
Kota News: कोटा नहर हादसे में चारों युवकों के शव बरामद, 18 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन; दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार; हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश