लंदन। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐसा प्रदर्शन किया जो क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 414 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम महज़ 72 रन पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने 342 रन से जीत दर्ज की, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।
जो रूट का शतक और नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत में जो रूट चमक के केंद्र रहे। रूट ने अपने वनडे करियर का 19वां शतक जमाया और इस दौरान कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
-
रूट ने यह उपलब्धि 172वीं पारी में हासिल की।
-
उन्होंने रोहित शर्मा (181 पारियां) और सचिन तेंदुलकर (194 पारियां) को पीछे छोड़ दिया।
-
रूट अब सबसे तेज 19 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं।
सबसे तेज 19 वनडे शतक (पारियों के हिसाब से)
-
102 पारियां – बाबर आज़म
-
104 पारियां – हाशिम अमला
-
124 पारियां – विराट कोहली
-
139 पारियां – डेविड वॉर्नर
-
171 पारियां – एबी डिविलियर्स
-
172 पारियां – जो रूट*
-
181 पारियां – रोहित शर्मा
-
189 पारियां – क्रिस गेल
-
190 पारियां – रॉस टेलर
-
194 पारियां – सचिन तेंदुलकर
-
197 पारियां – सौरव गांगुली
इंटरनेशनल क्रिकेट में 58वां शतक
इस शतक के साथ ही जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 58वां शतक पूरा किया। एक्टिव खिलाड़ियों में अब वह विराट कोहली (82 शतक) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
-
विराट कोहली – 82
-
जो रूट – 58*
-
रोहित शर्मा – 49
-
केन विलियमसन – 48
-
स्टीव स्मिथ – 48
दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के लिए यह मुकाबला बेहद शर्मनाक रहा। वनडे इतिहास में यह उनकी सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरी टीम को महज 72 रन पर ढेर कर दिया।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








