जैसलमेर बस हादसे में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बुधवार देर रात तक 90 प्रतिशत तक झुलसी बागा देवी ने भी दम तोड़ दिया, जिससे हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। फिलहाल चार लोग वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। एफएसएल (FSL) टीम ने बुधवार को 19 अज्ञात शवों की पहचान के लिए उनके परिजनों के रक्त नमूने लिए थे। पूरी रात जांच के बाद गुरुवार सुबह तक 18 शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि एक शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
परिजनों को शव सौंपने की प्रक्रिया शुरू
डीएनए परीक्षण और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने शवों को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि हर शव को पूरे सम्मान और संवेदनशीलता के साथ उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा।
हर एम्बुलेंस के साथ एक सरकारी कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल तैनात किया गया है, ताकि रास्ते में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुआवजे की मांग पर धरना
जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर शेरगढ़ से आए परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया है।
परिजनों ने उचित मुआवजा और सरकारी सहायता की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर पीड़ित परिवार को समय पर सहायता और सहयोग मिले। जोधपुर और जैसलमेर दोनों जिलों की टीमें लगातार संपर्क में हैं ताकि राहत कार्य तेज़ी से पूरे हो सकें।
एम्स और एमजीएच में रखे शवों की सूची
एम्स हॉस्पिटल, जोधपुर
-
जितेश चौहान
-
महेन्द्र (लवारण)
-
खुशी (लवारण)
-
इरफान खान (बम्बोरो की ढाणी)
-
बरकत खान (बासनपीर)
-
शाहरूख खान (चाम्पला)
-
अयुब खान (बासनपीर)
-
बसीरा (बासनपीर)
-
जसु (कोटड़ी)
एमजीएच हॉस्पिटल, जोधपुर
-
स्वरूप (जोधपुर)
-
गोपीलाल (लाठी)
-
जोगराज सिंह (झलारिया)
-
पार्वती (लवारण)
-
दीक्षा (लवारण)
-
शौर्य (लवारण)
-
दीपक (जैसलमेर)
-
राजेन्द्र सिंह चौहान (जैसलमेर)
-
हसीना (बम्बोरो की ढाणी)
एक शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, जो एम्स हॉस्पिटल में रखा गया है।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी को बस हादसे में लापता व्यक्ति की जानकारी चाहिए, तो इन नंबरों पर संपर्क करें:
📞 जोधपुर जिला नियंत्रण कक्ष: 0291-2650349, 2650350
📞 महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर: 09414159222
📞 जैसलमेर ट्रॉमा सेंटर: 9460106451, 9636908033
📞 जैसलमेर हेल्पलाइन: 9414801400, 8003101400
📞 अस्पताल संपर्क: 02992-252201, 02992-255055
हादसे की जांच के लिए बनी कमेटी
परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने हादसे की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की है। कमेटी की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त ओपी बुनकर करेंगे। सदस्यों में जयपुर आरटीओ द्वितीय धमेन्द्र चौधरी, परिवहन निरीक्षक नवनीत बाठहड़, रोडवेज ईडी इंजीनियर रवि सोनी और जोधपुर रोडवेज अधिकारी शामिल हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







