जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर माइक्रोसाइट भी तैयार कर दी है। इससे भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को अगले महीने भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इसमें दमदार Snapdragon प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइये इस स्मार्टफो के संभावित फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस के बारे में सब कुछ जानते हैं।
iQOO 16 के संभावित फीचर्स
iQOO 16 को पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। Amazon की माइक्रोसाइट के अनुसार, इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 5.01GHz बताई गई है। स्मार्टफोन का डिजाइन भी काफी आकर्षक होगा। इसमें फ्लैट रियर पैनल और स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच का 2K+ Samsung M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 3168 × 1440 पिक्सल है। डिस्प्ले में 165Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करता है। इसमें गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए भी कई खास फीचर्स दिए गए हैं। माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशंस चीन वाले वेरिएंट जैसे हो सकते हैं।
50MP के तीन रियर कैमरे, 32MP का सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस कैमरा सेटअप से यूजर्स को अलग-अलग परिस्थितियों में फोटोग्राफी का बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
8400mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी iQOO 16 काफी दमदार हो सकता है। चीन में पेश किए गए मॉडल में 8,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। iQOO 16 को हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में भी प्रदर्शित किया गया था। इसके अलावा Geekbench पर इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल वेरिएंट Vivo I2607 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद भारत में इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार के लिए लॉन्च डेट, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फोन की वास्तविक कीमत और भारतीय वेरिएंट के फीचर्स के लिए आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







