वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की बयानबाज़ी शुरू, मैथ्यू हेडन ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठाए सवाल

रत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ही कंगारू खेमे से मानसिक खेल (Mind Game) शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन ने भारतीय टीम में कप्तानी बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को “दिलचस्प कदम” बताते हुए कहा कि अगर रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक खेलते हैं, तो यह भारत के लिए “एक बोनस” होगा।

“रोहित को कप्तानी से हटाना दिलचस्प फैसला”

जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान मैथ्यू हेडन ने कहा, “रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना एक दिलचस्प कदम था। मुझे लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत के बावजूद चयनकर्ताओं ने केवल आंकड़ों पर ध्यान दिया है। 38 साल की उम्र में, जब अगले विश्व कप में अभी कुछ साल बाकी हैं, तो यह फैसला थोड़ा जल्दबाज़ी भरा लगता है। रोहित हमेशा से प्रतिभा और उत्कृष्टता के प्रतीक रहे हैं। चाहे व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात हो या टीम की सफलता की, उन्होंने भारत को विराट और धोनी के युग जैसी निरंतरता दी है।”

शुभमन गिल को कप्तानी देना “बीमा पॉलिसी”

हेडन ने आगे कहा कि चयनकर्ताओं का शुभमन गिल को कप्तानी सौंपना एक सोचा-समझा कदम है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि गिल को सभी फॉर्मेट्स में जिम्मेदारी देना और रोहित के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका देना, एक तरह की बीमा पॉलिसी है। इससे उन्हें नेतृत्व क्षमता सीखने में मदद मिलेगी। अगर रोहित अगले विश्व कप तक बने रहते हैं, तो यह भारत के लिए बोनस साबित होगा।”

19 अक्टूबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला पर्थ में, दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की वापसी होने जा रही है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज भी खेली जाएगी, जिनकी तारीखें 29 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर तय की गई हैं।

मानसिक जंग की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट फैंस इसे ऑस्ट्रेलिया की “माइंड गेम स्ट्रेटेजी” मान रहे हैं। हर बार की तरह सीरीज से पहले विपक्षी खिलाड़ियों की ओर से बयानबाज़ी शुरू हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया मैदान पर इसका जवाब कैसे देती है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment