शादी रद्द करने के बाद स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मशहूर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हाल ही में पलाश मुच्छल के साथ होने वाली अपनी शादी को रद्द कर दिया है। पलाश की कथित निजी चैट सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद दोनों ने पहले विवाह को टालने का फैसला किया था। इसके बाद से ही रिश्ते पर सवाल उठने लगे थे। आखिरकार दो दिन पहले स्मृति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए स्पष्ट कर दिया कि अब यह शादी नहीं होगी।

शादी टूटने की घोषणा के बाद अब स्मृति ने सोशल मीडिया पर अपना पहला वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह कोई निजी संदेश नहीं, बल्कि एक प्रमोशनल वीडियो है, जिसे उन्होंने OnePlus 15R स्मार्टफोन के लिए शूट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा— “मेरे लिए शांति का मतलब चुप रहना नहीं, बल्कि कंट्रोल है।”

वीडियो में स्मृति आत्मविश्वास और मजबूती का संदेश देती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि जिंदगी में चाहे परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, उन्होंने हमेशा स्पष्टता और धैर्य को चुना है। अपने सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि असफलताओं के बावजूद आगे बढ़ने की ताकत ही असली पावर है। अंत में वह खुद को पहचानने और संयम बनाए रखने को ही सबसे बड़ी शक्ति बताती हैं— “मैं स्मृति मंधाना हूं। मेरे लिए पावर का मतलब है संयम।”

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment