भारतीय टी 20 टीम के कप्तान सूर्याकुमार यादव इस समय अपने कैरियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। लम्बे समय से उनकी फॉर्म उस स्तर पर नहीं रही है जिसके लिये और मिस्टर 360 कहा जाने लगा था। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी 20 सीरीज में उनके प्रदर्शन ने सवालिया निशान खडे कर दिये हैं क्या वे आगामी टी 20 विश्वकप में अपनी जगह बना पायेंगे। ऐसे में लेकर वे आलोचकों के निशाने पर भी हैं। उनके प्रदर्शन को लेकर दिग्गज खिलाडी सुनील गवास्कार ने सूर्या को बडी नसीहत दे डाली है।
सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि उन्हें फिलहाल अपने चर्चित पिक-अप शॉट से दूरी बना लेनी चाहिए। गावस्कर ने कहा, “सूर्यकुमार को अभी के लिए पिक-अप शॉट को ‘कोल्ड स्टोरेज’ में रखना चाहिए और सही मौके का इंतजार करना चाहिए।” गावस्कर ने आगे कहा कि यह शॉट सूर्या के लिए हमेशा से फायदेमंद रहा है, लेकिन जब खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होता, तो यही शॉट नुकसान पहुंचाने लगता है।
उन्होंने कहा, “इस वक्त वह शॉट दूरी तय करने के बजाय हवा में ऊपर जा रहा है और बाउंड्री के अंदर गिर रहा है। जब तक वह फॉर्म में वापस नहीं आ जाते, तब तक इस शॉट को इस्तेमाल न करना ही बेहतर होगा, क्योंकि भारत को सूर्यकुमार यादव से सिर्फ 12 रन नहीं चाहिए।”
लगातार 21 पारियों से अर्धशतक का इंतजार
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए लगातार 21 पारियां बिना अर्धशतक लगाए खेल चुके हैं। ऐसे में अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले बेहद अहम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उनका फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए जरूरी माना जा रहा है।
आंकड़े भी कर रहे हैं निराश
इस साल सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 18 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह सिर्फ 213 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका औसत 14.20 और स्ट्राइक रेट 125.29 रहा है। सूर्यकुमार यादव ने अपना आखिरी इंटरनेशनल अर्धशतक साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था, जहां उन्होंने 75 रन की शानदार पारी खेली थी।
सूर्या की लगातार खराब फॉर्म ने न सिर्फ फैंस बल्कि भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर की भी चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव कब अपने पुराने रंग में लौटते हैं और टीम इंडिया को बड़ी पारियां देकर राहत दिलाते हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







