Samsung Galaxy A07 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench लिस्टिंग से मिले बड़े संकेत

Samsung Galaxy A07 5G को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट होने के बाद अब यह स्मार्टफोन लोकप्रिय बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी नजर आया है। इस लिस्टिंग से साफ संकेत मिलते हैं कि Samsung का यह नया 5G स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। Geekbench लिस्टिंग में फोन के कई अहम हार्डवेयर डिटेल्स की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि Samsung ने Galaxy A07 का 4G वेरिएंट भारत में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था, जिसमें 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। अब कंपनी इसका 5G वर्जन लाने की तैयारी में है।

Geekbench पर दिखा Samsung Galaxy A07 5G

Geekbench वेबसाइट पर Samsung SM-A076B मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है, जिसे Galaxy A07 5G माना जा रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन Android 16 पर रन करेगा और इसमें 4GB RAM दी जाएगी। इससे पहले यही मॉडल नंबर Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर भी दिखाई दे चुका है। Geekbench टेस्ट में इस फोन ने Single-core में 729 पॉइंट्स, Multi-core में 1,878 पॉइंट्स स्कोर किए हैं।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Geekbench डिटेल्स के अनुसार, Samsung Galaxy A07 5G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसमें 6 कोर 2.00GHz पर 2 कोर 2.40GHz पर क्लॉक्ड होंगे ये स्पेसिफिकेशन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट की ओर इशारा करते हैं। यही प्रोसेसर पहले से Galaxy A06 5G में भी इस्तेमाल किया जा चुका है।

जल्द हो सकता है लॉन्च

लेटेस्ट लिस्टिंग्स से संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A07 5G का लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। हाल ही में इस हैंडसेट के सपोर्ट पेज Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर अमेरिका, स्पेन और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी लाइव हुए हैं।

Galaxy A07 4G की झलक

Samsung ने Galaxy A07 का 4G वेरिएंट भारत में ₹8,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें

  • 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले (90Hz रिफ्रेश रेट)

  • MediaTek Helio G99 प्रोसेसर

  • 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा

  • 8MP फ्रंट कैमरा

  • 5,000mAh बैटरी (25W फास्ट चार्जिंग)

  • IP54 रेटिंग

जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ कंपनी ने 6 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया है।

क्या होगा खास?

अब उम्मीद की जा रही है कि Galaxy A07 5G, 4G वेरिएंट के मुकाबले बेहतर कनेक्टिविटी और अपग्रेडेड परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, इसकी कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस को लेकर Samsung की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment