₹15 हजार से कम में 6000mAh बैटरी! Samsung Galaxy F70e 5G की एंट्री से मचेगा तहलका

जयपुर। अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर हैं तो थोडा इंतजार कीजिए सैमसंग कंपनी लेकर आ रही है एक सस्ता स्मार्टफोन जो कि Samsung Galaxy F70e 5G होने वाला है। यह स्मार्टफोन Galaxy F70 सीरीज होने वाली है। जिसे कंपनी 9 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले सैमसंग ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां आधिकारिक तौर पर साझा कर दी हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन
Samsung Galaxy F70e 5G को टेक्सचर्ड लेदर फिनिश के साथ पेश किया जाएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। यह स्मार्टफोन Limelight Green और Spotlight Blue कलर में पेश किया जायेगा। डिस्प्ले कि बात करें तो Galaxy F70e 5G में कंपनी 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दे सकती है। जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होने वाला है। वहीं अगर प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दे रही है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होने वाला है। और 2MP का डेप्थ सेंसर होने वाला है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। Samsung Galaxy F70e 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी होगी। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे कंपनी “ऑल डे और ऑल नाइट बैकअप” देने का दावा कर रही है। फोन की कीमत फिलहाल आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत ₹15,000 से कम हो सकती है।

यह स्मार्टफोन Flipkart Samsung India Online Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।  सैमसंग आने वाले दिनों में फोन की कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा सकता है। कम बजट में 5G, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहने वालों के लिए Galaxy F70e 5G एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment