राजस्थान में मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 5.15 करोड़ से ज्यादा वोटर दर्ज , ऐसे सर्च करें अपना नाम

Election Commission of India के निर्देशन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की निगरानी में राजस्थान में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। शनिवार को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें कुल 5,15,19,929 मतदाता दर्ज किए गए हैं। वहीं अन्ता विधानसभा क्षेत्र की अंतिम सूची 12 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

10.48 लाख नए मतदाता जुड़े

पुनरीक्षण अभियान 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक चरणबद्ध तरीके से चला। प्रारंभिक सूची में 5,46,56,215 मतदाता थे, लेकिन सत्यापन, दावे-आपत्तियों और संशोधन के बाद अंतिम सूची में कुल संख्या घटकर 5.15 करोड़ रह गई।

  • नए नाम जुड़े: 12,91,365

  • हटाए गए नाम: 2,42,760

  • शुद्ध वृद्धि: 10,48,605 (2.08%)

 लिंगानुपात में सुधार

अंतिम सूची में

  • पुरुष: 2,69,57,881

  • महिला: 2,45,61,486

  • ट्रांसजेंडर: 562

महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी को लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। युवाओं की भागीदारी बढ़ी 18–19 आयु वर्ग के 4,35,061 नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे युवाओं की राजनीतिक भागीदारी मजबूत हुई है।

जिलों में वृद्धि दर

मतदाता वृद्धि के मामले में जयपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां 3.45% वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा भरतपुर, सिरोही और बूंदी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।


जयपुर जिले का विवरण

जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद कुल मतदाता संख्या 44,35,111 हो गई है, जो प्रारूप सूची के मुकाबले 3.45% अधिक है।

अंतिम आंकड़े (जयपुर):

  • पुरुष: 23,04,523

  • महिला: 21,30,509

  • ट्रांसजेंडर: 79

दावे-आपत्तियों की अवधि में कुल

  • 1,57,431 फॉर्म-6/6A (नाम जोड़ने के लिए)

  • 21,436 फॉर्म-7 (नाम हटाने के लिए)

  • 47,834 फॉर्म-8 (संशोधन के लिए)
    प्राप्त हुए, जिनकी जांच अधिकारियों ने पारदर्शी तरीके से की।

 घर बैठे करें नाम जांच

मतदाता सूची अब ऑनलाइन उपलब्ध है। नागरिक पोर्टल, मोबाइल ऐप या BLO की मदद से अपना नाम खोज सकते हैं और आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नाम जोड़ना, हटाना या सुधार कराना सालभर चलने वाली प्रक्रिया है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment