‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज़, प्रभास स्टारर फिल्म 5 मार्च 2027 को होगी रिलीज़

संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों Kabir Singh और Animal के बाद अब उनकी अगली फिल्म Spirit को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में Prabhas और Triptii Dimri मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले प्रभास का इंटेंस लुक जारी किया गया था, जिसमें उनके शरीर पर घाव और पट्टियां दिखाई दे रही थीं, जबकि एक्ट्रेस सिगरेट जलाती नजर आई थीं।

विवेक ओबेरॉय का दमदार फर्स्ट लुक

अब फिल्म से Vivek Oberoi का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है, जिसमें वह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बाथरोब, सनग्लासेस और मुंह में सिगार के साथ उनका स्टाइलिश और रहस्यमयी अवतार फैंस को चौंका रहा है। विवेक ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “अंधेरे में छिपा एक रहस्य और वो आंखें जो सबसे गहरे राज़ याद रखती हैं। 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के थिएटर में।” सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक को ‘पावरफुल कमबैक’ बता रहे हैं।

आठ भाषाओं में होगी रिलीज़

बताया जा रहा है कि ‘स्पिरिट’ देश और विदेश में आठ भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म को भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा प्रोड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग ₹300 करोड़ है। डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि फिल्म पहले दिन ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, इसकी वास्तविक सफलता रिलीज़ के बाद ही तय होगी।

प्रभास के करियर के लिए अहम

अगर ‘स्पिरिट’ सुपरहिट साबित होती है, तो यह प्रभास के करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट बन सकती है। उनकी हालिया फिल्मों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। Adipurush और ‘राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं, जबकि Salaar ने बेहतर प्रदर्शन किया था। अब दर्शकों को इंतजार है कि क्या ‘स्पिरिट’ बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाएगी और प्रभास को एक और बड़ी हिट दिलाएगी।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment