स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ साथ स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम

स्वच्छता सप्ताह: सनवाड़ की जोधपुरी बावड़ी पर चला सफाई अभियान

राजसमंद। 14 मार्च। राजस्थान दिवस के क्रम में 19 मार्च 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर परिषद द्वारा स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम के साथ किया गया। शनिवार को सनवाड़ स्थित जोधपुरी बावड़ी पर सफाई अभियान चलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक किया गया तथा बावड़ी परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक आयुक्त बृजेश गुप्ता ने कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में नगर परिषद के एक्शन तरुण कुमार बाहेती, एईएन नंदलाल सुथार, जेईएन गिरिराज माली सहित जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासियों ने भाग लेकर बावड़ी परिसर में सफाई अभियान में सहयोग किया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति आमजन को प्रेरित करने के साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment