समस्त व्यापार मण्डल ने मनाया होली मिलन समारोह

 

राजसमन्द : 17 मार्च । समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी राजसमन्द द्वारा विश्व प्रसिद्ध राजसमन्द झील नौचौकी पर होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
महासचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी राजसमन्द द्वारा आयोजित इस होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में नगर के विभिन्न व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा का होली की शुभकामनाएं दी साथ ही चाय,पकौड़ी ओर रबड़ी का आनंद लिया।

इस दौरान संरक्षक लीलेश खत्री, भंवर लाल दर्जी, अध्यक्ष कमलेश कोठारी, महासचिव प्रदीप खत्री, मान सिंह बारहठ, सलाहकार एडवोकेट गोपालकृष्ण पालीवाल, अशोक विजयवर्गीय, नर्बदा शंकर पालीवाल , शम्भु कुमावत, बद्री लाल माली, लक्ष्मण सिंह राव, राकेश कुमार, गणेश कुमावत, प्रकाश कुमावत, भूपेन्द्र मादरेचा, अंकित परमार , राकेश कोठारी, रतन भाटी सहित सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment