राजसमंद में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन

राजसमन्द। 17 मार्च। राजस्थान युवा शक्ति दिवस 2026 के मौके पर राजसमंद जिला परिषद सभागार में जिलास्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर एसडीएम बृजेश गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर एक बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों की बैठक व्यवस्था की गई थी जबकि 225 युवा पहुंचने से आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं हो गई। दर्जनों युवा कार्यक्रम के दौरान खड़े नजर आए। मुख्यमंत्री जी का अभी भाषण सुनने के बाद जिले में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी सौपे गए।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment