7000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और दमदार फीचर्स से लैस Realme 16 5G जल्द भारत में लॉन्च

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Realme भारतीय बाजार में एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इसके कई प्रमुख फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे टेक मार्केट में उत्साह बढ़ गया है। Realme 16 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 22 घंटे से ज्यादा का YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास बनाता है।

फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 3000Hz टच सैंपलिंग रेट और 4200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। इंटरनेशनल वेरिएंट में यह फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। साथ ही, इसकी मोटाई सिर्फ 8.1mm रखी गई है, जिससे यह स्लिम और प्रीमियम फील देगा। Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा:

  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 2MP मोनोक्रोम कैमरा

वहीं फ्रंट में 50MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कैमरा फीचर्स में पोर्ट्रेट, नाइट मोड, सिनेमैटिक और डुअल-व्यू वीडियो शामिल हैं। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए AirFlow वेपर चैंबर टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जिससे गेमिंग और हेवी यूज के दौरान फोन ठंडा रहेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।यह स्मार्टफोन 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट में आ सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इसे White Swan और Black Cloud कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होने की पुष्टि हो चुकी है, जहां इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment