मानवता का अनोखा उदाहरण निस्वार्थ देखने को मिलता है

राजसमन्द। 4 अप्रैल। जिला मुख्यालय स्थित राजनगर नंदनवन मुक्तिधाम एक ऐसा स्थान है जहां मानवता और सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजनगर स्थित नंदनवन मोक्ष धाम समिति ने एक बार फिर अपना सामाजिक दायित्व निभाया कांकरोली थाना एस आइ ओम सिंह का फोन व्यवस्था पक मोक्ष धाम प्रहलाद वैष्णव के पास आया की एक अज्ञात लावारिस शव का दहा संस्कार मोक्ष धाम में करवाना है उनकी सूचना मिलते ही उन्होंने कहा कि आप मोक्ष धाम में भिजवाए वहां पर समिति के सदस्य समाजसेवी मोक्ष धाम व्यवस्थापक प्रहलाद वैष्णव, कोषाध्यक्ष कमलेश कोठारी मौके पर तत्काल पहुंचकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद शव को राजनगर स्थित मोक्ष धाम लाया गया जहां पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ दहा संस्कार किया गया नगर परिषद के इंस्पेक्टर विनोद ,गोपाल जमादार एवं कर्मचारी ने भी इस मानवीय कार्य में सहयोग दिया समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे मामलों में वह मृतक को परिवार का सदस्य मानकर अंतिम यात्रा की हर व्यवस्था करते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति बिना सम्मान के विदा न हो अब तक समिति के सदस्य कमलेश कोठारी व प्रहलाद वैष्णव 156 वे लावारिस और बेसहारा शवो का पूरे हिंदू विधि विधान के साथ सम्मानजनक अंतिम संस्कार समाज को संवेदनशीलता का संदेश दिया अंतिम संस्कार निस्वार्थ भाव से कर चुके हैं समिति की ओर से दाह संस्कार से जुड़ी सभी सुविधाएं जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment