आईपीएल में Arshdeep Singh की पावरप्ले गेंदबाजी चिंता का विषय बनती जा रही है। शुरुआती ओवरों (1-6) में जहां उनसे टीम को विकेट दिलाने की उम्मीद रहती है, वहीं हालिया आंकड़े उनकी फॉर्म पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पिछले 10 आईपीएल मुकाबलों में अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले के दौरान 20 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 216 रन लुटाए हैं और एक भी विकेट नहीं लिया। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.8 का रहा, जो किसी भी प्रमुख तेज गेंदबाज के लिए चिंताजनक है। इतना ही नहीं, इस फेज में उनका बाउंड्री प्रतिशत (Boundary %) 27.5 रहा है, यानी हर चौथी गेंद पर बल्लेबाजों ने बाउंड्री लगाई है।
लगातार 8 टी20 मैचों से विकेट का इंतजार
अर्शदीप सिंह पिछले 8 लगातार टी20 मुकाबलों में पावरप्ले में विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। उनका आखिरी विकेट Aiden Markram के रूप में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद में आया था। इसके बाद से वे नई गेंद से प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। अर्शदीप सिंह की यह फॉर्म उनकी टीम के लिए बड़ी चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि पावरप्ले में विकेट न मिलने से विपक्षी टीम को मजबूत शुरुआत मिलती है। अगर जल्द ही वे अपनी लय हासिल नहीं कर पाते हैं, तो टीम मैनेजमेंट को रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।
IPL में पावरप्ले में 100+ स्कोर का ट्रेंड
आईपीएल में हाल के वर्षों में पावरप्ले में बड़े स्कोर बनना आम होता जा रहा है। कुछ प्रमुख उदाहरण:
- 125/0 – SRH vs DC, दिल्ली, 2024
- 107/0 – SRH vs LSG, हैदराबाद, 2024
- 105/0 – SRH vs PBKS, मुल्लांपुर, 2026
- 105/0 – KKR vs RCB, बेंगलुरु, 2017
- 100/2 – CSK vs PBKS, मुंबई WS, 2014
इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज अब शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपना रहे हैं, जिससे गेंदबाजों पर दबाव और बढ़ गया है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







