विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की अलख

राजसमन्द, 23 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस-2026 के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा बुधवार को कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, केलवा में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन एवं आशुभाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी समझ और जागरूकता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

क्षेत्रीय अधिकारी अशोक जेलिया ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 6 से दिव्या नायक प्रथम, सोनाक्षी ईडीवाल द्वितीय, प्रियंका नायक तृतीय तथा देविका कीर चतुर्थ स्थान पर रहीं। कक्षा 7 से दीक्षा प्रथम, लक्षिता कुमारी द्वितीय, माही कीर तृतीय एवं राधिका कीर चतुर्थ स्थान पर रहीं। कक्षा 8 से खुशबू मेघवाल ने प्रथम, दीपिका सालवी ने द्वितीय, ममता भील ने तृतीय एवं कुसुम नायक ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आशुभाषण प्रतियोगिता में कक्षा 6 से भूमिका प्रथम, प्रियंका नायक द्वितीय, साक्षी तृतीय एवं दिव्याशी कुमारी चतुर्थ स्थान पर रहीं। कक्षा 7 से लक्षिता प्रथम, दिव्या द्वितीय, माही कीर तृतीय एवं पूजा भील चतुर्थ स्थान पर रहीं। कक्षा 8 से कुसुम नायक प्रथम, ममता भील द्वितीय, वर्षा सालवी तृतीय एवं दीपिका सालवी चतुर्थ स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सहायक पर्यावरण अभियंता लक्ष्मी मीणा, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता अंजना, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी अंजली तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमृता जोशी द्वारा पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इसके स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को निःशुल्क कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। साथ ही सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के सफल समापन की घोषणा की गई।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment