Vivo X300 FE भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ मिली ‘पावर’, जानें कीमत और फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने बुधवार को भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X300 FE लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसे फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra के साथ पेश किया है। इस लॉन्च के बाद Vivo X300 सीरीज में अब कुल चार मॉडल शामिल हो गए हैं। नया Vivo X300 FE अपने पिछले मॉडल की तुलना में अधिक महंगा है। कंपनी का कहना है कि मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की कमी के चलते इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है। फोन में Snapdragon 8 सीरीज का लेटेस्ट प्रोसेसर, 12GB RAM और 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo X300 FE की भारत में कीमत

Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है। कंपनी SBI, IDFC First Bank और Axis Bank कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 लेंस को 15,999 रुपये में लॉन्च किया है, जबकि टेलीफोटो एक्सटेंडर एक्सेसरी किट की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।

कब और कहां होगी बिक्री?

फोन की बिक्री 14 मई से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart, Amazon और Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन Lilac Purple, Noir Black और Urban Olive कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X300 FE Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1216×2640 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत

स्मार्टफोन में Qualcomm का 3nm आधारित ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Adreno 829 GPU, 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने Vapour Chamber Liquid Cooling सिस्टम भी दिया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 4005 स्क्वायर मिलीमीटर बताया गया है।

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोन में Zeiss ट्यूनिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। बड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट Vivo X300 FE में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और ई-कंपास जैसे कई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment