Lava International जल्द भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। Lava का कहना है कि यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और दमदार फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुष्टि की है कि Lava Shark 2 5G को मई 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा जा सकता है।
Features and Specifications
Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यह डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर वीडियो एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा। कंपनी का दावा है कि फोन में इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। Lava के अनुसार स्मार्टफोन लगभग: 815 मिनट तक YouTube प्लेबैककरीब 743 मिनट तक स्क्रीन-ऑन टाइम देने में सक्षम होगा।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऐसा प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसका AnTuTu v11 स्कोर 5 लाख से ज्यादा बताया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है।इसके अलावा फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह हल्के पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। Lava का कहना है कि Shark 2 5G को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो फीचर फोन या 4G स्मार्टफोन से 5G डिवाइस में अपग्रेड करना चाहते हैं। कंपनी इसे अपनी Shark सीरीज का बड़ा अपग्रेड मान रही है।
बता दें कि कंपनी ने मई 2025 में Lava Shark 5G लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये थी। इस फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, Unisoc T765 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2025 में Lava Shark 2 4G पेश किया गया था, जिसमें 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए थे।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







