Realme 16T 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरे से लैस नया स्मार्टफोन

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल Sony AI कैमरे जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे मजबूत बिल्ड और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। Realme 16T 5G को धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

Realme 16T 5G की कीमत और सेल डेट

Realme 16T 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:

  • 6GB + 128GB : ₹29,999
  • 8GB + 128GB : ₹31,999
  • 8GB + 256GB : ₹34,999

फोन की प्री-सेल आज से शुरू होकर 26 मई तक चलेगी, जबकि इसकी पहली बिक्री 27 मई से शुरू होगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। कंपनी फोन पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।

Features And specifications

Realme 16T 5G में 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस मोड दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर काम करता है। फोन में स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग, फ्लोटिंग विंडो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, OPPO Share और iOS फाइल शेयरिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

50MP Sony कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony AI कैमरा मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Realme 16T 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। यह बैटरी 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को स्लिम डिजाइन में तैयार किया गया है। फोन की मोटाई 8.88mm और वजन 224 ग्राम है।

IP69 रेटिंग और बेहतर कूलिंग सिस्टम

फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, VoWiFi, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment