Xiaomi 17T सीरीज आज होगी लॉन्च, दमदार बैटरी और Leica कैमरा से मचेगी धूम

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 17T को गुरुवार, 28 मई को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई बड़े खुलासे सामने आ चुके हैं। कंपनी की इस नई सीरीज में दमदार बैटरी, हाई-एंड कैमरा सेटअप और MediaTek के लेटेस्ट प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं। भारत में इस सीरीज का बेस मॉडल अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Xiaomi 17T के लिए अलग माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे फोन के कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि हो गई है। कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 17T में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Xiaomi 17T में मिलेगी 6500mAh बैटरी

Xiaomi 17T में 6,500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी, जो 67W फास्ट वायर चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। डिस्प्ले के लिए फोन को TUV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिले हैं, जिससे आंखों पर कम असर पड़ेगा। फोन में होल-पंच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

Xiaomi 17T Pro में होगा पावरफुल प्रोसेसर

सीरीज के प्रीमियम मॉडल Xiaomi 17T Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में करीब 9.5 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा। हालांकि Xiaomi 17T Pro की कीमत और कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

भारत में कब लॉन्च होगा Xiaomi 17T?

भारत में Xiaomi 17T को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 69,000 रुपये से 72,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन में 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

मिड-प्रीमियम सेगमेंट में Xiaomi की मजबूत पकड़

हाल ही में Xiaomi ने दावा किया था कि भारत के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के बीच कंपनी की बिक्री में करीब 212 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट को मिड-प्रीमियम कैटेगरी माना है। कंपनी के अनुसार, ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करने के बजाय वैल्यू-फोकस्ड रणनीति अपनाने का फायदा उसे मिला है। पिछले साल Xiaomi ने कम लेकिन प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स पर ज्यादा ध्यान दिया था।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment