Search
Close this search box.

बहनों को भेंट किए रक्षा सूत्र, शुभकामनाएं दी

कोटा 28अगस्त। विधायक संदीप शर्मा ने सोमवार को संतोषी नगर क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी देते हुए रक्षा सूत्र भेंट किए। महिलाओं ने भी विधायक को रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की। विधायक ने कहा कि यह त्योहार विशेष रूप से माता – बहनों को समर्पित त्योहार है।

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। यह भाई-बहन के भावनात्मक आपसी सम्बन्धों और बचपन की यादों का त्यौहार है। बहन मां की ही परछाई होती है, बहनों के बिना कोई भी परिवार अधूरा होता है। आज अपनी बहनों को रक्षा सूत्र भेंट कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हर संकट में उनके साथ खड़ा रहूंगा।

इस दौरान रामवतार विजय, पूर्व पार्षद देवेंद्र चौधरी, शिवराज गोस्वामी, शिव शंकर बघेरवाल, सुरेश सुवालका, गायत्री कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत