आसाराम बापू को जेल में ही मिलेगा आयुर्वेदिक इलाज, पुत्र नारायण साईं की याचिका पर हाईकोर्ट ने आसाराम को इलाज के लिए दी अनुमति

जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम लंबे समय से अपने इलाज को लेकर चिंता जाहिर कर रहे थे. आसाराम की ओर से कोर्ट में आयुर्वेद उपचार के लिए याचिका दायर की गई थी. इस अनुरोध के आधार पर कोर्ट ने आसाराम को इस व्यवस्था के लिए मंजूरी दे दी है. आसाराम को जेल में ही आयुर्वेदिक इलाज मिलेगा.

आसाराम के बेटे नारायण साईं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. वकील प्रदीप चौधरी ने नारायण साईं की याचिका दायर की थी. याचिका में आसाराम ने आयुर्वेदिक इलाज की मांग की थी. जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम 85 साल के हैं. वह कई बीमारियों से भी पीड़ित हैं. यही वजह है कि आयुर्वेदिक इलाज के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील अनिल जोशी ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि आसाराम की जेल में नियमित जांच हो रही है. इस अवस्था में छोटी-छोटी बिमारियां हो ही जाती है। एलोपैथिक पद्धति से इलाज किया जा रहा है। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने सेंट्रल जेल अस्पताल की रिपोर्ट देते हुए कहा कि रिपोर्ट से पता चला है कि आसाराम के इलाज में सुधार हो रहा है. आवश्यकता पड़ने पर आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं कोर्ट ने कहा कि डॉक्टर और जेल अधीक्षक द्वारा पूरी जांच के बाद जरूरत पड़ने पर आयुर्वेदिक इलाज दिया जाएगा और अगर और अच्छा हुआ तो स्वास्थ्य केंद्र और जेल में ही इलाज कराया जाएगा. कोर्ट ने जेल अधीक्षक को आसाराम के इलाज के लिए आयुर्वेद विद्यालय के कुलपति से मंजूरी लेने का आदेश दिया.

Leave a Comment