कुम्हेर, थाना अधिकारी महेंद्र सिंह राठी मय थाना जाप्ता के थाना सदर एवं आबकारी दल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रात्रि में कस्बा कुम्हेर स्थित छाप्पर मोहल्ला मे अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दविश दी जाकर शराब बनाने की 8 चालू भट्टियां तोड़ी गई एवं मौके पर पाई गई करीब 8000 लीटर अवैध वाश नष्ट की गई।
शराब बनाने वाले अपराधी पुलिस जाप्ता की भनक लगने पर मौके से फरार हो गए। भागने वाले आदमियों जानकारी के प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस गठित टीम में कुम्हेर थाना अधिकारी महेंद्र सिंह राठी, ए एस आई हरवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, बच्चू राम, बृज बिहारी मौजूद रहे।
Author: Abhishek Solanki
Post Views: 145








