Search
Close this search box.

धूमधाम से मनाया महिला कांग्रेस का 41 वां स्थापना दिवस

कोटा 15 सितंबर। महिला कांग्रेस का 41 वां स्थापना दिवस आज शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

जहां राखी गौतम ने सभी महिलाओं को साथ लेकर पूरे राजस्थान में एक मजबूत संगठन बनाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि यह संगठन भविष्य में महिला शक्ति को आगे बढ़ने में महिलाओं की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करने में सिद्ध होगा।

गौतम ने कहा कि आज देश की लाखों महिलाएं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया और महिला कार्यकर्ता भी पूरे समर्पण के साथ पार्टी को मजबूती देने का काम कर रही हैं।

इस मौके पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और एकता की शपथ भी ली। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति रही पूर्व विधायक पूनम गोयल ने सभी बहनों को संबोधित कर महिला कांग्रेस को मजबूत करने का संदेश दिया, इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पार्षद सलीना शेरी, सीता भाटी, सपना बुरट, उर्मिला शर्मा, प्रदेश महासचिव मालती शर्मा, प्रदेश सचिव आशा, प्रदेश उपाध्यक्ष सामू सार्लेट, मुक्ता चतुर्वेदी, रेहाना अंसारी,मुन्नी बाई, रेखा जैन, जया बाधवानी, बुलबुल पवार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सुसंचालन माया जैन ने किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत