Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान

शाहपुरा न्यूज- भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर में किया गया। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप दौसा का नाम रोशन करने वाले युवा कवि कृष्ण कुमार सैनी दौसा को “राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान-2024” से सम्मानित किया गया।

कवि बृजमोहन मीना ने बताया कि सैनी राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा के संस्थापक अध्यक्ष हैं। साथ ही अनेक संस्थाओं से जुड़कर साहित्यिक व सामाजिक कार्यों का निर्वहन करते हैं। संस्था की निदेशक डॉ. निशा माथुर ने बताया कि समाज एवं साहित्य के प्रति कवि कृष्ण कुमार सैनी का समर्पण भाव एवं प्रेरक व्यक्तित्व हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया हैं। सैनी को सम्मान में राजस्थानी पगड़ी, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, मैडल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सैनी को सम्मान मिलने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ  प्रेषित की गयी।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत