Search
Close this search box.

महिलाओं की सुरक्षा व उत्थान भाजपा के शासन में ही संभव

शाहपुरा विधानसभा में लगाए गए विधायक प्रवासी गोरखपुर सहजनवा उत्तर प्रदेश के विधायक प्रदीप शुक्ला ने मंगलवार दिन का शुभारंभ सबसे पहले सामोद वीर हनुमान जी के पहुंचकर धोक लगाकर किया। इस अवसर पर पुजारी ने विधायक शुक्ला सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया और प्रसादी वितरित की। भाजपा मीडिया प्रभारी जयपुर जिला देहात उत्तर एवं विधानसभा संयोजक सुभाष जोशी ने बताया कि उसके उपरांत धानोता गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं के साथ बैठक की।

बैठक में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए विधायक प्रवासी शुक्ला ने कहा कि बालिका व महिला की सुरक्षा व विकास केवल भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कटिबंध है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार है। वहीं कांग्रेस राज में महिला अत्याचार, अन्याय, उत्पीड़न, शोषण, बलात्कार जैसी घटनाएं प्रदेश में रोज घट रही है। जिसे आने वाले वक्त पर अब प्रदेश की आदि आबादी महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस राज को उखाड़ फेंकेगी।

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह ने कहा कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 15 साल में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए थे। वहीं क्षेत्र में अमन-चैन व सद्भाव की भावना कायम थी। अब जनता फिर से राव राजेन्द्र सिंह के 15 साल के शासन को वापस याद करते हुए आगामी विधानसभा के चुनाव में शाहपुरा में कमल खिला कर दम लेगी। प्रवासी विधायक अभियान के विधानसभा संयोजक गुड्डू सैनी ने भी विचार व्यक्त करते हुए संगठित रहकर पार्टी में काम करने की बात कहीं। संयोजक कल्याण गुर्जर ने भाजपा की तरफ से चलाई जा रहे मिस्ड कॉल 8140200200 पर सदस्यता अभियान से जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने मौजूद 50 महिलाओं को ऑनलाइन सदस्यता दिलवाई।

भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल ने कांग्रेस राज में हो रहे दलितों पर उत्पीड़न से बचने के लिए आगामी चुनाव में भाजपा चुनने की अपील की। ये रहे मौजूद.. इस मौके पर शाहपुरा विधानसभा के विस्तार राहुल सैनी, सुनील बिहाजर, अमरसर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष छाजूराम सैनी, मनोहरपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा सहित कई कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद थे।

Rajeev Kushwaha
Author: Rajeev Kushwaha

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत