Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुबह खाली पेट सेब खाने से दूर हो जाते हैं कई रोग, जानें फायदे और खाने का सही तरीका

बचपन से ही आपने यह कहावत सुनी होगी कि रोज एक सेब खाने से व्यक्ति कई बीमारियों से दूर रह सकता है। सेब खाने से न केवल व्यक्ति को कब्ज की शिकायत से राहत मिलती है, बल्कि बढ़ते वजन से भी छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन कई बार सेब खाने का सही तरीका और सही समय न पता होने के कारण व्यक्ति को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं खाली पेट सेब खाने के कमाल के फायदे और इन्हें कब खाना उचित है।

खाली पेट सेब खाने के फायदे-
खून की कमी
सेब आयरन से भरपूर होता है, जो खून को साफ करता है और शरीर में पर्याप्त आयरन पैदा करता है। इसके फलस्वरूप व्यक्ति के शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है।

कब्ज से छुटकारा
अगर आप कब्ज, गैस और अपच से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। सेब में मौजूद फाइबर धीरे-धीरे कब्ज को दूर करता है। आप चाहें तो सेब की जगह मुरब्बा खा सकते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है
मधुमेह रोगियों के लिए सेब सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। सेब को छिलके सहित खाने से मधुमेह रोगियों को अपने रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

वजन घटाने में है उपयोगी-
मोटापे के लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्‍योंकि सेब में फाइबर होता है। नतीजतन, पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, और भूख कम हो जाती है। जो वजन कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी करें बूस्ट-
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाएं। सेब में पाए जाने वाले कई पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

सेब खाने का सही तरीका-
सेब को छीलकर नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन कुबह खाली पेट करें। सेब के छिलके में पेक्टिन पाया जाता है। सेब के छिलके में पेक्टिन, फाइबर के साथ मिलकर हृदय रोग और रक्त वाहिकाओं को मुक्त कणों से होने वाली क्षति से बचाने में मदद करता है। सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है। इस बात का ध्यान रखें कि सेब को शाम के समय या सोते समय नहीं खाना चाहिए।

Rajeev Kushwaha
Author: Rajeev Kushwaha

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत