चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर परचम लहरा दिया है. वहीं, पूरी दुनिया भारत को बधाई दे रही है। इस प्रकार, भारत का नाम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हासिल कर ली है, भारत चांद पर है।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद बेंगलुरु में इसरो के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स में उत्सव का माहौल है। इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान 3 ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसके साथ ही भारत के लोग भी चांद पर पहुंच गए हैं. इसरो ने भी भारतीयों का शुक्रिया अदा किया.
Author: Rajeev Kushwaha
Views: 543








