Flipkart Goat Sale Last Day: ₹5,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Oppo Reno 13 5G, बैंक ऑफर के बाद कीमत…….

Flipkart Goat Sale का आज आखिरी दिन है और यदि आप 35,000 रुपये के बजट में प्रीमियम 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Oppo Reno 13 5G पर मिल रहा ऑफर आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती के साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाती है।

Oppo Reno 13 5G पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?

फ्लिपकार्ट पर Oppo Reno 13 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल ₹34,999 है। यह स्मार्टफोन जनवरी में ₹37,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यदि ग्राहक Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करते हैं, तो उन्हें ₹2,225 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹32,774 रह जाती है। यानी लॉन्च प्राइस की तुलना में कुल ₹5,225 तक की बचत की जा सकती है। इसके अलावा, योग्य पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।

Oppo Reno 13 5G के फीचर्स

Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2760×1256 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग का अनुभव प्रदान करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।

फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन कम समय में तेजी से चार्ज होकर लंबे समय तक बैकअप देता है।फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 13 5G में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसका वजन 181 ग्राम है और मोटाई केवल 7.24mm है, जिससे यह प्रीमियम और स्लिम डिजाइन के साथ आता है। अगर आप Flipkart Goat Sale में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Oppo Reno 13 5G मौजूदा ऑफर्स के साथ इस प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment