Motorola Edge 70 Max Launch Date: 15 जुलाई को भारत में होगी एंट्री, Snapdragon 8 Gen 5 और 7000 Nits डिस्प्ले से मचेगा धमाल

ई दिल्ली: Motorola भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। Edge 70 सीरीज का यह नया मॉडल दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और नए फ्लैट-फ्रेम डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के बाद Motorola Edge 70 Max को Motorola की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

फ्लैट-फ्रेम डिजाइन के साथ मिलेगा नया लुक

Motorola Edge 70 Max का डिजाइन कंपनी के पिछले Edge सीरीज स्मार्टफोन्स से अलग होगा। जहां पहले कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलती थी, वहीं इस बार कंपनी ने स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट-फ्रेम डिजाइन अपनाया है। फोन के पीछे स्क्वायर शेप का ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। कंपनी इसे लाइट ब्लू और सेज ग्रीन जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च करेगी।

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से मिलेगी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट मिलेगा। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग, AI फीचर्स और हैवी एप्लिकेशन को आसानी से हैंडल करने में सक्षम होगा। यह स्मार्टफोन प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो तेज प्रदर्शन और बेहतर पावर एफिशिएंसी चाहते हैं।

Quad HD+ डिस्प्ले और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस

फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसकी 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस आउटडोर विजिबिलिटी को काफी बेहतर बनाएगी। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट और बेहतरीन कलर क्वालिटी के साथ आने की उम्मीद है।

पहली बार मिलेगा Magnetic Wireless Charging सपोर्ट

Motorola Edge 70 Max में कंपनी पहली बार Magnetic Wireless Charging सपोर्ट देने जा रही है। यह फीचर फोन को वायरलेस चार्जिंग एक्सेसरीज के साथ बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देगा और Motorola के इकोसिस्टम को भी मजबूत करेगा।

बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप

हालांकि कंपनी ने बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें बड़ी क्षमता वाली बैटरी मिलेगी, जिससे लंबे समय तक बैकअप मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कैमरा सेंसर और अन्य स्पेसिफिकेशन लॉन्च इवेंट में सामने आएंगे।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment