चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola जल्द भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की लोकप्रिय Edge 70 सीरीज में यह चौथा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले इस लाइनअप में Motorola Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 70 Fusion जैसे मॉडल पेश किए जा चुके हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए अलग माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं।
ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा स्मार्टफोन
Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर हो सकेगी। स्मार्टफोन को Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वेयर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया है। फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले और सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट मिलेगा। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। डिजाइन काफी हद तक Motorola Edge 70 Pro जैसा नजर आ रहा है।
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच की 1.5K 10-बिट एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर और Arm Mali-G720 MC8 GPU दिया जा सकता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में 16GB तक RAM मिलने की संभावना है, जिससे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसान होगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Motorola ने हाल ही में Motorola Edge 70 Fusion+ लॉन्च किया था। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कंपनी अब Edge 70 Pro+ के जरिए भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








