Poco X8 Pro सीरीज आज होगी लॉन्च: Iron Man Edition समेत दमदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन्स पर सबकी नजर

Poco आज भारत में अपनी नई Poco X8 Pro Series लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे मॉडल्स शामिल होंगे, जबकि खास आकर्षण Poco X8 Pro Iron Man Edition रहेगा। लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने चुकी हैं।

कब और कहां देखें लॉन्च

Poco X8 Pro सीरीज का लॉन्च इवेंट आज शाम 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा। यूजर्स इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। यह लॉन्च ग्लोबल स्तर पर हो रहा है, जिसमें भारतीय बाजार पर खास फोकस रहेगा।

संभावित कीमत (लीक)

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco X8 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब ₹33,999 हो सकती है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट ₹37,999 में सकता है। वहीं Poco X8 Pro Max के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹41,999 और 12GB + 512GB वेरिएंट ₹45,999 तक जा सकती है। खास एडिशन Poco X8 Pro Iron Man Edition की कीमत ₹43,999 बताई जा रही है, जिसे ऑफर के साथ ₹40,999 में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री Flipkart पर की जाएगी। Poco X8 Pro के बेस वेरिएंट पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट मिलने की बात सामने आई है। हालांकि अन्य वेरिएंट्स पर ऑफर्स को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

Poco X8 Pro के फीचर्स

Poco X8 Pro में प्रीमियम डिजाइन के साथ मेटल फ्रेम और मैट फिनिश दिया जाएगा। फोन की मोटाई लगभग 8.3mm और वजन 201 ग्राम बताया गया है। इसमें IP66, IP68 और IP69K जैसी हाई-लेवल वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग्स दी जाएंगी। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। कैमरा सेगमेंट में 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा और AI फीचर्स से लैस होगा।

Poco X8 Pro Max में क्या खास

Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 50MP Light Fusion 600 सेंसर के साथ कैमरा सेटअप मिलेगा। अन्य फीचर्स काफी हद तक Pro वेरिएंट जैसे ही रहेंगे, लेकिन स्क्रीन साइज और कुछ प्रीमियम अपग्रेड इसे अलग बनाते हैं। Poco X8 Pro सीरीज प्रीमियम डिजाइन, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा फीचर्स के साथ मिड-हाई रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। खासतौर पर Iron Man Edition इस लॉन्च को और भी खास बना रहा है। अब सभी की नजर आधिकारिक कीमत और ऑफर्स पर टिकी हुई है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment