RAS 2024 Final Result: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने राजस्थान के ‘किंग’, वीरेंद्र चारण को दूसरी रैंक; प्रदेश को मिले 1096 नए अफसर

अजमेर/जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार को प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा आरएएस-2024 (RAS-2024) का अंतिम परिणाम जारी कर खुशियों की सौगात दे दी है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने इस परीक्षा में टॉप कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है, वहीं जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने दूसरी और नवनीत शर्मा ने तीसरी रैंक हासिल की है। इस परिणाम के साथ ही राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे में अब 1096 नए अफसर शामिल होंगे।

भर्ती का गणित: राज्य और अधीनस्थ सेवा को मिले नए सितारे

आयोग द्वारा जारी किए गए परिणामों के अनुसार, कुल 1096 पदों पर चयन किया गया है। इसमें  राज्य सेवा (State Services): 428 पद, अधीनस्थ सेवा (Subordinate Services): 668 पद शामिल हैं: आयोग ने कुल 2391 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की है, जिनमें से पदों के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुई साक्षात्कार (Interview) की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 को समाप्त हुई थी, जिसके ठीक अगले दिन परिणाम जारी कर दिया गया।

ये रहे राजस्थान के टॉप-20 होनहार

रैंक नाम रैंक नाम
1 दिनेश विश्नोई (बाड़मेर) 11 यशवंत सांडू
2 वीरेंद्र चारण (जैसलमेर) 12 कुलदीप शर्मा
3 नवनीत शर्मा 13 कैलाश कुमार
4 रवीन्द्र सिंह 14 चानन सिंह इंदा
5 विकास सियाग 15 अभय सिंह अंजना
6 ऐश्वर्या कंवर 16 कैलाश रणवा
7 दिनेश 17 हरियश राजपुरोहित
8 शालू 18 उमंग रावल
9 भूपेन्द्र सिंह 19 तनीशा यादव
10 राम सिंह गुर्जर 20 वृंदा शेखावत

पौने दो साल का सफर: भर्ती की फैक्ट फाइल

आरएएस 2024 भर्ती को पूरा होने में लगभग 21 महीने का समय लगा। जहाँ 2013 से 2023 की भर्तियां औसतन 2 से 3 साल लेती थीं, उसके मुकाबले इस भर्ती को समय पर पूरा करने का प्रयास किया गया है।

  • पंजीकृत अभ्यर्थी: 6,75,080

  • प्री-परीक्षा में बैठे: 3,75,665

  • मेंस के लिए पात्र: 21,539

  • साक्षात्कार के लिए पात्र: 2,461


भर्ती की महत्वपूर्ण टाइमलाइन

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत से अंत तक का सफर कुछ इस प्रकार रहा:

  • अधिसूचना: 2 सितम्बर 2024

  • प्री-परीक्षा: 2 फरवरी 2025

  • मेंस परीक्षा: 17-18 जून 2025

  • साक्षात्कार की शुरुआत: 1 दिसम्बर 2025

  • अंतिम परिणाम: 18 अप्रेल 2026

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment