चीन की दिगग्ज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बजट स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए अपनी ‘A’ सीरीज के दो नए मॉडल Redmi A7 और Redmi A7 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन आधुनिक डिजाइन, बड़ी डिस्प्ले और बेहतर रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, जो इन्हें शुरुआती श्रेणी के यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। आइये इन स्मार्टफोन्स के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
Redmi A7 और A7 Pro की कीमत और उपलब्धता
शाओमी ने इन दोनों फोन्स को किफायती दाम पर पेश किया है:Redmi A7 (3GB + 64GB) वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है जिसमें ब्लैक और ब्लू कलर शामिल हैं। वहीं Redmi A7 Pro (4GB + 64GB) वेरिएंट की कीमत ₹11,999 है जो कि ब्लैक और ऑरेंज कलर में पेश किये गये हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 24 अप्रैल से फ्लिपकार्ट (Flipkart) और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
फीचर्स और स्पेशिफिकेसंश
डिस्प्ले और परफॉर्मेंसदोनों ही फोन्स में बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है Redmi A7 में 6.88 इंच और Pro मॉडल में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं, जो इस बजट में काफी शानदार है। अगर प्रोससेर की बात करें तो इनमें ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 (12nm) चिपसेट दिया गया है जिसे Mali-G57 MP1 GPU के साथ जोडा गया है और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Redmi A7 में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
दोनों फोन्स के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।सुरक्षा: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा।ड्यूरेबिलिटी: धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा के लिए IP52 रेटिंग।कनेक्टिविटी: ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.2, और 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







