24 दिसंबर से शुरू होगी विजय हजारे ट्रॉफी, रोहित–कोहली समेत कई बड़े सितारे आएंगे नजर, ऐसे देखे लाइव स्ट्रीम

भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 24 दिसंबर से होने जा रहा है। इस बार का सीजन खास रहने वाला है, क्योंकि इसमें भारतीय युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज सितारे भी खेलते दिखाई देंगे। रोहित शर्मा मुंबई की ओर से मैदान में उतरेंगे, जबकि विराट कोहली दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एलीट ग्रुप, प्लेट ग्रुप और नॉकआउट राउंड शामिल होंगे। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले देश के अलग-अलग न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 18 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।

टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव?

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चुनिंदा मुकाबलों का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।इस टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

रोहित–कोहली की मौजूदगी से बढ़ा रोमांच

इस सीजन में रोहित शर्मा का मुंबई और विराट कोहली का दिल्ली के लिए खेलना टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना रहा है। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से घरेलू क्रिकेट में दर्शकों की दिलचस्पी चरम पर है, वहीं युवा खिलाड़ियों को दिग्गजों के साथ खेलने का शानदार मौका मिलेगा।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की प्रमुख टीमें

मुंबई टीम:
रोहित शर्मा (दो मैच), शार्दुल ठाकुर (कप्तान), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), ईशान मूलचंदानी, शम्स मुलानी, मुशीर खान, तनुश कोटियन, अंगकृष रघुवंशी, तुषार देशपांडे, सरफराज खान, ओंकार तरमाले, सिद्देश लाड, सिल्वेस्टर डिसूजा, चिन्मय सुतार्म, साईराज पाटिल, आकाश आनंद (विकेटकीपर), सूर्यनाश शेडगे।

केरल टीम:
रोहन कुन्नुमल (कप्तान), संजू सैमसन, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), अहमद इमरान, सलमान निज़ार, अभिषेक जे. नायर, कृष्णा प्रसाद, अखिल स्कारिया, अभिजीत प्रवीण वी, बीजू नारायणन, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, विग्नेश पुथुर, निधिश एमडी, आसिफ केएम, अभिषेक पी. नायर, शराफुद्दीन एनएम, एडेन एप्पल टॉम।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 न सिर्फ घरेलू क्रिकेट के उभरते सितारों को मंच देगा, बल्कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी से यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment