Vivo Y400 Pro 5G भारत में 20 जून को होगा लॉन्च, मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

– चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo अपनी Y सीरीज के तहत एक नया डिवाइस Vivo Y400 Pro 5G इस सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 20 जून को आधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। Vivo का दावा है कि यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा। चलिए लॉन्च से पहले हम इस फोन के बारे में अब तक मिली जानकारी के बारे में हम आपको बताते हैं।

डिजाइन और लुक

क्योंकि Vivo ने फोन का टीज़र पहले ही जारी कर दिया है तो हमको इस फोन के डिजाइन और लुक के बारे में पहले ही पता चल चुका है। टीजर के मुताबिक जिसमें यह फोन एक आकर्षक व्हाइट मार्बल बैक पैनल और सिल्वर फिनिश वाले रियर कैमरा आइलैंड के साथ नजर आ रहा है। कैमरा सेटअप वर्टिकल पिल-शेप में है जिसमें डुअल कैमरा यूनिट और एक रिंग-लाइट LED फ्लैश शामिल है।

आइये अब बात करते हैं डिस्प्ले और AI फीचर्स तो जो इस फोन के लीक्स सामने आये हैं उनके मुताबिक Y400 Pro 5G में 6.77 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ​मिलेगा जोकि Full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ होगा। फोन में AI सपोर्टेड कैमरा और एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग फीचर्स दिए जा सकते हैं जो फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।

कैमरा सेटअप
रियर कैमरा:पींछे की तरफ दो कैमरा होंगे जिसमें पहला 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर
और 2MP सेकेंडरी लेंस मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद रहेगा। AI फीचर्स के साथ ये कैमरे पोर्ट्रेट, नाइट मोड और ब्यूटी मोड जैसे स्मार्ट फंक्शन्स को सपोर्ट करेंगे।

परफॉर्मेंस और बैटरी

  • बैटरी: 5,500mAh

  • चार्जिंग: 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

  • OS: Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15

  • सिक्योरिटी: इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर

 वेरिएंट और स्टोरेज

फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है:

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज

संभावित कीमत

Vivo Y400 Pro 5G की कीमत ₹25,000 से कम हो सकती है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है।

 निष्कर्ष

Vivo Y400 Pro 5G अपने प्रीमियम डिजाइन, AI कैमरा, तेज चार्जिंग और कर्व्ड डिस्प्ले जैसी खूबियों के साथ एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन के रूप में सामने आ रहा है। इसके लॉन्च के बाद यह अन्य ब्रांड्स के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment