Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय T सीरीज का पहला स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है, जिसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी, Leica कैमरा सिस्टम और 120Hz OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर से लैस है।
Xiaomi 17T की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 17T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 64,999 रुपये में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत क्रमशः 54,999 रुपये और 59,999 रुपये रह जाएगी। यह स्मार्टफोन वॉयलेट, ब्लू, ओपन व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 30 जून से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
शानदार OLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756×1268 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 12GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। कंपनी ने 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग भी मिली है।
Leica कैमरा सिस्टम बना खास
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Light Fusion कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G सपोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन का वजन 200 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.17mm है। Xiaomi 17T उन यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है जो प्रीमियम कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।






