Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए चीन में नया Redmi 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया 5G फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट Android 16 आधारित HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर, 6300mAh बैटरी और Wet Touch 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi 17 5G की कीमत और कलर ऑप्शन
चीन में Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत 999 युआन (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं, इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (करीब 17,000 रुपये) है। स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black शामिल हैं।
Redmi 17 5G के स्पेसिफिकेशन
Redmi 17 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें बेहतर टच एक्सपीरिएंस के लिए Wet Touch 2.0 फीचर दिया है, जिससे बारिश या गीले हाथों में भी स्क्रीन इस्तेमाल करना आसान होगा। इसके अलावा डिस्प्ले में DC Dimming सपोर्ट भी मिलता है, जो आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेन को कम करने में मदद करता है। फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी ने इसमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm प्रोसेस पर तैयार Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलती है।
कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर
कनेक्टिविटी के लिए Redmi 17 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में Ambient Light Sensor, Accelerometer और E-Compass जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।
भारत में लॉन्च को लेकर जानकारी
फिलहाल Xiaomi ने Redmi 17 5G को केवल चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने अभी तक इसके भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, बजट 5G सेगमेंट में इसकी एंट्री भारतीय बाजार में भी हो सकती है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







