WhatsApp ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा बदलाव किया है। पहले जब भी कोई मेंबर ग्रुप छोड़ता था, तो पूरे ग्रुप में “___ left the group” का नोटिफिकेशन दिखता था, जिससे कई बार यूजर्स असहज महसूस करते थे। लेकिन अब WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप बिना किसी के ध्यान में आए ग्रुप से बाहर निकल सकते हैं। इस बदलाव के बाद ग्रुप छोड़ने की जानकारी केवल ग्रुप एडमिन को ही मिलेगी, जबकि बाकी सदस्यों को कोई नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो बिना विवाद या चर्चा के किसी भी ग्रुप को चुपचाप छोड़ना चाहते हैं।
WhatsApp ग्रुप से चुपचाप कैसे निकलें?
-
सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।
-
उस ग्रुप की चैट पर जाएं जिसे आप छोड़ना चाहते हैं।
-
ऊपर दिए गए ग्रुप नाम पर टैप करें।
-
अब आपके सामने ग्रुप इन्फो पेज खुलेगा।
-
नीचे स्क्रॉल करें और Exit Group का विकल्प चुनें।
-
एक कंफर्मेशन पॉप-अप आएगा—यहां Confirm पर टैप करें।
-
इसके बाद आप ग्रुप से बाहर हो जाएंगे, लेकिन ग्रुप में किसी को भी यह जानकारी नहीं मिलेगी।
-
इस बदलाव के बारे में केवल ग्रुप एडमिन को ही नोटिफिकेशन भेजी जाएगी।
बिना ग्रुप छोड़े भी पा सकते हैं शांति
अगर आप ग्रुप छोड़ना नहीं चाहते, लेकिन नोटिफिकेशन से परेशान हैं, तो आप इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
-
Mute Notifications – ग्रुप नोटिफिकेशन बंद करके मन की शांति पा सकते हैं।
-
Archive Chat – इस विकल्प के जरिए ग्रुप आपकी मुख्य चैट सूची से गायब हो जाएगा।
इस फीचर से उन यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी जो बिना किसी अनावश्यक चर्चा के ग्रुप से बाहर निकलना चाहते हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







