Oppo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया 5G फोन Oppo Reno 15C 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा के साथ मिड-प्रिमियम सेगमेंट को टारगेट करता है। कंपनी ने इसे फरवरी में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।
Oppo Reno 15C 5G की भारत में कीमत
Oppo Reno 15C 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
-
8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।
-
12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
यह स्मार्टफोन Afterglow Pink और Twilight Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Oppo की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Oppo Reno 15C 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है और इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 15C 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
-
50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8)
-
8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2)
-
2MP मैक्रो कैमरा (f/2.4)
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा (f/2.0) मौजूद है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। साथ ही यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
डाइमेंशन और वजन
Oppo Reno 15C 5G की लंबाई 158.18mm, चौड़ाई 74.93mm, मोटाई 8.14mm और वजन 195 ग्राम है। कुल मिलाकर, Oppo Reno 15C 5G उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है, जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम कैमरा फीचर्स के साथ एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







