वनप्लस फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। OnePlus परिवार में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन जुड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 15T पर काम चल रहा है, जो OnePlus 15 और OnePlus 15R के साथ लाइनअप को और मजबूत करेगा। कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन एक भरोसेमंद टिप्स्टर ने इसके लॉन्च टाइमलाइन और अहम फीचर्स का खुलासा किया है।
मार्च में हो सकता है लॉन्च
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station की पोस्ट के मुताबिक, OnePlus 15T (या OnePlus 15R) को इस साल मार्च के मध्य या आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। यह अपने पिछले मॉडल OnePlus 13T से करीब एक महीने पहले एंट्री ले सकता है, जिसे अप्रैल 2025 में चीन में पेश किया गया था। रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही हैं कि भारत में यही फोन अलग नाम से OnePlus 15s के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
फ्लैगशिप प्रोसेसर से होगी लैस
लीक के अनुसार, OnePlus 15T में वही फ्लैगशिप-लेवल चिपसेट दिया जा सकता है जो टॉप मॉडल OnePlus 15 में देखने को मिलेगा। इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर हाई-एंड परफॉर्मेंस, गेमिंग और AI टास्क के लिए जाना जाता है।
डिस्प्ले और डिजाइन की डिटेल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15T में 6.31 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। फोन में चारों तरफ पतले और यूनिफॉर्म बेज़ल्स मिल सकते हैं। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे Healing White Chocolate, Relaxing Matcha और Pure Cocoa जैसे प्रीमियम शेड्स में पेश किया जा सकता है।
RAM, स्टोरेज और दमदार फीचर्स
लीक जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन कुल पांच RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है—
-
12GB RAM + 256GB स्टोरेज
-
12GB RAM + 512GB स्टोरेज
-
16GB RAM + 256GB स्टोरेज
-
16GB RAM + 512GB स्टोरेज
-
16GB RAM + 1TB स्टोरेज
इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और टेलीफोटो लेंस मिलने की भी उम्मीद है। यह डिवाइस IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, यानी पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा।
7000mAh से ज्यादा बैटरी!
OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है। यह हाल के OnePlus फोन्स जैसे OnePlus 15R, OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V की बैटरी कैपेसिटी के ट्रेंड को फॉलो करेगा। फोन का वजन करीब 194 ग्राम बताया जा रहा है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







