Xiaomi 17T जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ₹55,000 के आसपास कीमत; Dimensity 8500 चिपसेट और Leica कैमरा की चर्चा

चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपनी नई Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है। अब खबरें हैं कि कंपनी इसी लाइनअप में एक और नया मॉडल Xiaomi 17T पेश करने की तैयारी कर रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। टिप्स्टर रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T को अप्रैल या मई में लॉन्च किया जा सकता है। टेक टिप्स्टर Abhishek Yadav और Debayan Roy ने भी फोन के लॉन्च और कीमत को लेकर जानकारी साझा की है।

कीमत का भी हुआ खुलासा

लीक जानकारी के अनुसार Xiaomi 17T की भारत में कीमत लगभग 55,000 रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी आमतौर पर “T” सीरीज के स्मार्टफोन ऐसे फीचर्स के साथ लॉन्च करती है जो फ्लैगशिप डिवाइस जैसे होते हैं, लेकिन कीमत अपेक्षाकृत कम रखी जाती है।

Leica ट्यून्ड कैमरा मिल सकता है

रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17T और इसके संभावित प्रीमियम वेरिएंट Xiaomi 17T Pro में Leica ट्यून्ड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि Pro वेरिएंट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

प्रोसेसर और बैटरी

लीक्स के मुताबिक Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं Xiaomi 17T Pro को ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

Redmi K90 Ultra जैसे फीचर्स की चर्चा

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Xiaomi 17T सीरीज के फीचर्स काफी हद तक Redmi K90 Ultra से मिलते-जुलते हो सकते हैं, जिसे कंपनी चीन में अप्रैल में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Permalink:

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment